भागलपुर, मई 24 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती में निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर राजद के नेतृत्व में महागठबंधन का 25 मई को आयोजित धरना प्रशासन के सहयोगात्मक रुख को देखकर फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उक्त बातों की जानकारी शनिवार को शेरमारी स्थित एक विवाह भवन में प्रेस वार्ता कर पूर्व राजद विधायक रामबिलास पासवान, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत साह, मुरली यादव आदि ने दी। बताया कि शुक्रवार को अनुमंडल में एसडीएम कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अदाणी के अधिकारियों के साथ हुए वार्ता में हमारी 11 सूत्री मांगों पर सहमति बनाने का प्रयास किया गया था। यह भी पढ़ें- महागठबंधन की 25 मई को आयोजित धरना स्थगित सहमति बनने पर प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद पूर्ण आश्वासन मिलने के बाद हम सर्वसम्मति से अ...