चतरा, फरवरी 9 -- कुंदा प्रतिनिधि। महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने कुंदा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कई अहम व जटिल समस्याओं का समाधान करने की मांग किया है। महागठबंधन कार्यकर्ताओ के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में समस्याओं के जल्द समाधान करने की अपील की गई है। ज्ञापन में प्रखण्ड क्षेत्र मे कई ग्रामीण सड़को को कलिकारण, पुलिया निर्माण व पुराने तालाबों का जीवनोधार करने की बात कही गई है। महागठबंधन कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये समस्याएं स्थानीय लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, जिसका समाधान आवश्यक है। ज्ञापन सौपने के उपरांत महागठबंधन नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा से ही जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करती आई है और आगे भी करती रहेगी।इस अवसर पर राजद जिला उपाध्यक्ष दिलीप प्रसाद यादव जेएमएम प्रखण्ड अध्यक्ष रंजीत भोक्ता, कांग्रेस प्...