प्रयागराज, जून 6 -- महाकुम्भ 2031 की तैयारियों के तहत सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन का व्यापक विस्तार किया जाएगा। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन में दो नई रेल लाइनें हटाकर दो नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे, जिससे प्लेटफार्मों की संख्या छह से बढ़कर आठ हो जाएगी। रेलवे ने स्टेशन के ट्रैक नेटवर्क के री-मॉडलिंग कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सिग्नल एवं दूरसंचार से जुड़े कार्यों पर 87 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिन्हें 12 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत वर्तमान लाइन संख्या दो और तीन को हटाकर वहां नए प्लेटफार्म संख्या छह और सात बनाए जाएंगे। मौजूदा प्लेटफार्म संख्या छह को भविष्य में प्लेटफार्म संख्या आठ के रूप में विकसित किया जाएगा। सभी प्लेटफार्मों को एक सीध में लाकर फुट ओवर ब्रिज से जोड़ा जाएगा। रेलवे का मानना है कि इससे यात्री ...