प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जीआरपी ने यात्रियों के महाकुम्भ से पहले से गायब हुए मोबाइल फोन ढूंढकर रविवार को लौटाए। करीब 100 यात्रियों के 20 लाख कीमत के मोबाइल बरामद कर उन्हें सौंपे गए। जीआरपी इंस्पेक्टर अकलेश सिंह ने बताया कि 2022 से अब तक गायब हुए 100 मोबाइल को सर्विलांस टीम की मदद से बरामद किया गया। रविवार को राजस्थान के नितेश कुमार, मोनू, टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के संतोष पाल, अलीगढ़ के दीपक कुमार, बुलंदशहर के सत्येंद्र और जौनपुर की ज्योति गौतम समेत अन्य यात्री प्रयागराज जंक्शन पर जीआरपी थाने में आकर अपना मोबाइल ले गए। महिला समेत अन्य यात्रियों ने जीआरपी का आभार जताया। बता दें कि जीआरपी ने पिछले साल 300 से अधिक मोबाइल बरामद किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...