प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज। महाकुम्भ में वायरल हुई रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा भोसले के शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मोनालिसा भोंसले के केरल निवासी गैर धर्म के फरमान खान के साथ शादी करने का दावा किया गया है। वायरल वीडियो के अनुसार केरल के तिरुवंतपुरम के पास एक मंदिर में दोनों ने शादी रचाई। फोटो व वीडियो में मोनालिसा लाल साड़ी और सिंदूर में नजर आ रही है। जबकि फरमान खान सफेद शर्ट और मुंडू पहने हुए हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा यह भी है कि मोनालिसा और फरमान का प्यार सोशल साइट के जरिये परवान चढ़ा। शादी का वीडियो सामने आने के बाद अब मोनालिसा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी शादी की पुष्टि कर रही है। इस शादी को लेकर मोनालिसा के परिवार में विरोध की भी चर्चा हो रही है। परिवार से हो रहे वि...