प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज। महाकुम्भ में जिस जगह पर केंद्रीय अस्पताल में लाखों श्रद्धालुओं का उपचार किया गया था, उस जगह पर इस बार यथार्थ गीता के प्रणेता स्वामी अड़गड़ानंद धर्म-अध्यात्म का संदेश देंगे। परेड ग्राउंड में केंद्रीय अस्पताल वाली जगह पर स्वामी अड़गड़ानंद का शिविर लगाया गया है। शिविर में त्रिशूल की स्थापना हो गयी है। मकर संक्राति से पूर्व शिविर में आयोजन शुरू हो जाएंगे। अड़गड़ानंद ने श्रीमद्भागतगीता की शाश्वत व्याख्या की है। उन्होंने यथार्थ गीता के अलावा शंका समाधान, जीवनादर्श एवं आत्मानुभूति, अंग क्यों फड़कतें है और क्या कहते हैं, अनछुए प्रश्न, एकलब्य का अंगूठा, षोदशोपचार पूजन पद्धति, योग प्राणायाम, भजन किसका करें आदि पुस्तकों का सृजन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...