प्रयागराज, जुलाई 2 -- महाकुम्भ 2025 में हुए डिजिटल प्रयोग की चारों ओर सराहना हुई। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार की महाकुम्भ की टीम को नेशनल ई-गवर्नेंस गोल्ड अवार्ड से नवाजा गया। जयपुर में गुरुवार को हुए कार्यक्रम में प्रदेश के प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग पी गुरु प्रसाद, कुम्भ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद और उस वक्त यहां तैनात रहीं यूपीडिस्को प्रमुख नेहा जैन ने यह अवार्ड लिया। एनआईसी के नेशनल सेंटर में आयोजित यह कार्यक्रम की 29वीं शृंखला थी। महाकुम्भ में यहां पर डिजिटल प्रयोग किए गए थे। मेला अवधि में आए 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं को बहुत मदद मिली थी। इसमें पहली बार इस मेले में एआई आधारित भीड़ नियंत्रण सिस्टम लागू किया गया था। महत्वपूर्ण जंक्शन पर समय रहते ही भीड़ के दबाव के बढ़ने की जानकारी हो गई थी। 50 की क्षमता का कॉल सेंटर बनाया गया। हेल्पलाइन ...