महाकुम्भ की सफलता पर पुरस्कार को मंत्री ने दी बधाई
प्रयागराज, जुलाई 3 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने महाकुम्भ-2025 को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उत्तर प्रदेश की उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, आधुनिक तकनीक आधारित प्रबंधन और सुशासन की राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतिष्ठा का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ-2025 अनेक मायनों में दिव्य, भव्य, अद्भुत और विलक्षण आयोजन रहा। इस आयोजन ने न केवल भारत की प्राचीन सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विरासत को विश्व के सामने गौरवपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया, बल्कि आधुनिक तकनीक, डिजिटल नवाचार और कुशल प्रशासन के माध्यम से विकसित भारत की नई तस्वीर भी दुनिया को दिखाई। यह भी पढ़ें- यूपी को महाकुंभ-2025 के लिए मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार यह भी पढ़ें- सर्वे ऑफ इंडिया को कोर्स नेटवर्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.