रिषिकेष, मार्च 10 -- मां गंगा को स्वच्छ बनाओ' अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिसके जरिए ग्रामीणों और युवाओं ने 'सुसवा नदी बचाओ' का नारा बुलंद करते हुए सरकार से नदी के शुद्धिकरण की मांग की। मंगलवार को ग्राम पंचायत सिमलास ग्रांट में कोशल्या बोरा फाउंडेशन और डीबीएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली। संस्था अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान सुषमा बोरा ने कहा कि वर्ष 2027 के शुरुआती महीनों में हरिद्वार में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। कहा कि वर्तमान में देहरादून का सीवरेज सीधे सुसवा नदी में और वहां से गंगा में प्रवाहित हो रहा है। यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ सीधा खिलवाड़ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महाकुंभ से पहले सीवरेज को गंगा में जाने से नहीं रोका गया, तो सामाजिक संस्थाएं उग्र धर...