लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 की सुरक्षा व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य और महत्वपूर्ण योगदान देने वाले होमगार्ड कम्पनी कुंभी के 15 जवानों को महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। हैदराबाद थाना परिसर में आयोजित एक समारोह में नायब तहसीलदार भानुप्रताप सिंह और थानाध्यक्ष सुनील कुमार मलिक ने इन जवानों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने जवानों की सराहना करते हुए कहा कि महाकुंभ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना बड़ी जिम्मेदारी होती है, जिसे होमगार्ड जवानों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.