वरिष्ठ संवाददाता, जून 5 -- आगामी महाकुंभ-2027 और उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे पर्यटन के दबाव को देखते हुए उत्तर रेलवे ने देहरादून और हरिद्वार के लिए एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर मास्टर प्लान तैयार किया है। इस रणनीतिक योजना के तहत देहरादून रेलवे स्टेशन की क्षमता का विस्तार करते हुए जल्द ही यहां से 24 कोचों वाली लंबी एलएचबी ट्रेनों के संचालन की तैयारी है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश पांडेय ने मंगलवार को देहरादून स्टेशन के निरीक्षण और मुरादाबाद रेल मंडल के आला अधिकारियों के साथ इस संबंध में विस्तार से चर्चा की। जल्द ही दून की पटरियों पर 24 कोचों की ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी। भौगोलिक और तकनीकी सीमाओं के चलते देहरादून रेलवे स्टेशन से अधिकांश ट्रेनों में महज 14 से 18 कोच (औसत 16 कोच) का ही संचालन हो पा रहा है। पीक सीजन और चारधाम यात्रा के दौरान य...