वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सटीक योजना और कड़े ट्रैफिक प्रबंधन के चलते बीते वर्ष महाकुंभ के पलट प्रवाह के दौरान वाराणसी में सड़क दुर्घटनाओं में 42 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। यह खुलासा आईएमएस बीएचयू के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के ओरल मैक्सिलोफेसियल सर्जरी विभाग की डॉ. प्रीति तिवारी और पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के डॉ. वैभव पांडेय के संयुक्त शोध में हुआ है। शोध का प्रकाशन इंडियन जर्नल ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन में किया गया है। डॉ. वैभव पांडेय ने बताया कि सामान्य दिनों में वाराणसी में प्रतिदिन लगभग एक लाख वाहनों का ट्रैफिक लोड रहता है। इस दौरान बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में औसतन 11.6 सड़क दुर्घटना के मामले प्रतिदिन पहुंचते थे। वहीं, महाकुंभ के दौरान प्रतिदिन करीब 6.5 लाख वाहनों का दबाव रहा, लेकिन इसके बावजूद ट्रॉमा सेंटर में औसतन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.