महाकाल सेवा दल ने प्रभात को किया सम्मानित
मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाकाल सेवा दल के सदस्य प्रभात कुमार अमन को तृतीय साउथ एशियन चैंपियनशिप के लाठी-काठी डेमो गेम में गोल्ड मेडल और मर्दानी स्पोर्ट्स में ब्रॉन्ज मेडल मिला है। रविवार को सरैयागंज में जलान औषधालय स्थित कार्यालय में प्रभात को दल की ओर से सम्मानित किया गया। दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी ने बताया कि गुवाहाटी में हुई थी, जिसमें कई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रभात ने टीम इंडिया की तरफ से खेलकर देश का तिरंगा ऊंचा किया है। मौके पर मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह, संरक्षक रमेश रत्नाकर, परवीन चौधरी, कुणाल पटेल, रामजी महतो, कुनाल श्रीवास्तव, उज्ज्वल सहनी, आकाश कुमार, युवराज चौहान, रोहित कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- थ्रो बाल चैंपियनशिप में लक्सर के तीन खिलाड़ियों ने नाम रोशन किया
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.