महाकाल सेवा दल के पदाधिकारियों का हुआ शपथ-ग्रहण
मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आमगोला स्थित एक विवाह भवन में रविवार शाम महाकाल सेवा दल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और बाबा महाकाल के जयकारों के साथ हुआ। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सेवा, समर्पण, अनुशासन और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। दल के अंगवस्त्र का भी लोकार्पण हुआ। समारोह में डॉ. गौरव वर्मा, डॉ. भानुशंकर, डॉ. नवीन कुमार, विवेक, उपमेयर डॉ. मोनालीसा, सोनी, गोपाल फलक, बाबा गरीबनाथ धाम के महंत अभिषेक पाठक व जेठे शामिल हुए। मौके पर अरविंद सिंह, रमेश रत्नाकर, प्रवीण चौधरी, राकेश जायसवाल, महेश सर्राफ, आकाश चौधरी, अजीत पटेल, उज्ज्वल सहनी, कुणाल श्रीवास्तव, कुणाल पटेल, रामजी महतो, चंदन, प्रकाश चौहान, चंद्रवंशी तथा आरती कुमारी थीं।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.