मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाकाल सेवा दल का दो दिवसीय 11वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को शुरू हुआ। पहले दिन चंद्रलोक चौक पुल स्थित स्लम बस्ती के 100 जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, किताब, पेंसिल, बैग, कटर, रबर, जोमेट्री बॉक्स, चॉकलेट का वितरण किया गया। रात में श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के गेट नंबर-2 पर लगभग 250 जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी ने बताया कि समारोह के दूसरे दिन बाबा गरीबनाथ का महाशृंगार किया जाएगा और महाशिवरात्रि से पूर्व बाबा को हल्दी चढ़ायी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह, रमेश रत्नाकर, गोपाल फलक, प्रवीण चौधरी, संजय जायसवाल, अमरनाथ चौधरी, ओमप्रकाश दुबे, प्रकाश चौहान, कृष्णा कुमार, शिवम राज, सूरज कुमार, दीपू कुमार, रोशन, अनिल, प्रियम, कन्हैया चौधरी, दीपक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.