उज्जैन, फरवरी 9 -- मध्य्प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर 'हल्दी खेला' पर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर के पुजारियों ने महिलाओं के हल्दी लगाकर नाचने गाने को लेकर आपत्ति जताई है। पुजारियों का कहना है कि शिव नवरात्रि में केवल पूजा, आराधना और संकल्प की परंपरा है जो पंचमी से शुरू होता है। शिव पुराण और अन्य शास्त्रों में महाशिवरात्रि पर शिव विवाह इस प्रकार मनाने का जिक्र नहीं है। पुजारियों का कहना है कि आजकल लोग इसे शिव विवाह के रूप में मानते हैं इस पर्व पर हल्दी खेलना सनातन परंपरा के विपरीत है। हल्दी लगाने की परंपरा घातक न हो जाए इसलिए इस पर रोक लगाना चाहिए। हालांकि मंदिर समिति के प्रशासक ने कहा कि शिकायतें मिली हैं ऐसे में अन्य पुजारियों से बात कर इस पर रोक लगाने पर विचार किया जाएगा। उज्जैन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.