किशनगंज, मार्च 26 -- किशनगंज। किशनगंज शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में चैत नवरात्र को लेकर बुधवार को सातवें दिन माता के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा हुई। माता की पूजा बाबा साकेत के सानिध्य में विधि-विधान के साथ की गई। मंदिर में कलश स्थापित कर माता की पूजा की जा रही है। मंदिर के पुरोहित साकेत बाबा के द्वारा माता की पूजा-अर्चना हर वर्ष की जाती है। यहां मां दुर्गा के साथ महाकाल बाबा और मां काली की भी पूजा अर्चना की गई। संध्या में आरती का आयोजन किया गया। यहां माता की पूजा भक्ति मय माहौल में की गई। बाबा साकेत ने बताया कि महाकाल मंदिर में भी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माता की पूजा की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...