किशनगंज, जनवरी 26 -- किशनगंज।संवाददाता रुईधासा महाकाल मंदिर में पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में रविवार को माता के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गई। यहां पहले दिन से ही मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। मंदिर में सुबह से ही भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे।यहां मता के साथ महाकाल बाबा की भी पूजा अर्चना की जाती है।संध्या में आरती की गई। पुरोहित बाबा साकेत ने कहा कि वर्ष में चार बार नवरात्र मनाया जाता है। गुप्त नवरात्रि का बड़ा महत्व होता है।जो भक्त सच्चे मन से माता की पूजा करते हैं। उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.