किशनगंज, मार्च 21 -- किशनगंज। किशनगंज शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में चैती नवरात्र पर पहले दिन से ही माता की पूजा की जा रही है। शुक्रवार को माता के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है। इस अवसर पर भक्त सुबह से ही माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। संध्या में आरती की गई। यहां कलश स्थापित कर माता की पूजा अर्चना की जा रही है। पूजा को लेकर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। भक्त सुबह से लेकर शाम तक दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.