नई दिल्ली, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि का पावन पर्व उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग धाम में भक्ति और उत्साह का महासागर बन गया है। 15 फरवरी 2026 को मनाए जा रहे इस महापर्व पर देश-विदेश से लाखों शिव भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ पड़े हैं। मंदिर परिसर में सुबह 3 बजे से ही भस्म आरती की तैयारियां शुरू हो गई थीं। इस बार महाकाल मंदिर को खास थीम पर सजाया गया है और भक्तों को 44 घंटे तक लगातार दर्शन करने को मिलेगा। आइए जानते हैं इस बार महाशिवरात्रि के आयोजन की खास बातें। भक्तों की भारी भीड़ और विशेष तैयारी महाकालेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के दिन 10 लाख से अधिक भक्तों के आने का अनुमान है। आधी रात से ही भक्तों की कतारें लग गई थीं। मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए हर संभव इंतजाम किए हैं। पार्किंग, भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधा का विशेष ...