उज्जैन, मई 1 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक बड़े आकार का प्राचीन शिवलिंग मिला है। शिवलिंग मिलने की खबर मिलते ही वहां मौजूद भक्तों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पूजा पाठ भी किया। यह शिवलिंग सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच महाकालेश्वर मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान मिला है। यह खुदाई मंदिर के प्रीपेड बूथ के पास की जा रही थी। मंदिर परिसर के विस्तार के लिए कर्मचारी भारी मशीन से जमीन की खुदाई कर रहे थे तभी अचानक शिवलिंग दिखा जो कि काफी पुराना बताया जा रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि खुदाई के दौरान शिवलिंग मिला। यह भी पढ़ें- महाकाल के भस्म आरती को लेकर बदलाव, फ्री परमिशन बंद; शुल्क के साथ ऑनलाइन इजाजतमंदिर के पुजारी ने क्या कहा? श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आकाश शर्मा ने बताया कि 'आज मंदिर परिसर के ...