बलरामपुर, जून 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए परिवार सहित उज्जैन गए एक व्यक्ति के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घर लौटने पर टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर परिवार के होश उड़ गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली उतरौला क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अमर नाथ पुत्र स्वर्गीय धर्म प्रकाश बीते 2 जून को अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने गए थे। घर बंद होने की जानकारी चोरों को लग गई। यह भी पढ़ें- लाखों की चोरी का दूसरे दिन भी खुलासा नहीं, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस उन्होंने सूने मकान को अपना निशाना बना लिया। पीड़ित के अनुसार 8 जून को जब परिवार वापस लौटा तो म...