महाकाल दर्शन के लिए 51 श्रद्धालुओं का जत्था उज्जैन रवाना
गुमला, जुलाई 28 -- भरनो। बिष्णु मंदिर के समीप से सोमवार शाम 51 श्रद्धालुओं का जत्था भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए उज्जैन रवाना हुआ। बस रवाना होते समय पूरा वातावरण हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। यात्रा का नेतृत्व संजय गुप्ता कर रहे हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं को फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। इस अवसर पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह और सब इंस्पेक्टर अभिनंदन कुमार ने यात्रियों को सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। थाना प्रभारी ने तीर्थयात्रियों से सावधानी बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क करने की अपील की। मौके पर नारायण साव, मनोहर लाल केशरी, राजेश केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.