महाकाल दयालु, सब पर बरसाते कृपा
मुरादाबाद, जून 20 -- पारकर रोड पर हर शनिवार को वितरित होने वाली रसोई के छह वर्ष पूरे हुए और उसने सातवें वर्ष में प्रवेश किया। इस अवसर हुए कार्यक्रम एवं महाकाल प्रसादम का शुभारंभ करते हुए इच्छा पूर्ति सिद्धपीठ के महंत पीठाधीश्वर डा. प्रशांत गुरु ने कहा महाकाल बहुत दयालु और सब पर कृपा बरसाने वाले हैं। इनकी कृपा सेही ब्रह्मांड संचालित है। बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता ने छह वर्ष पूरे होने पर पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने उज्जैन के डा.यश गुरु एवं शहर के डा. प्रशांत गुरु के सहयोग की भी सराहना की। संचालन उपमहंत मोहित राज गुप्ता ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.