महाकाल ग्रुप के सदस्यों ने युवक का सिर फोड़ा, मकान पर पत्थर फेंके
गोरखपुर, मई 29 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो में बुधवार की रात मनबढ़ों ने शराब के नशे में पत्तल और गिलास लेने गए युवक का सिर फोड़ दिया। इसके बाद पास में स्थित एक व्यक्ति के मकान पर ईंट पत्थर भी चलाए। रास्ते से आने-जाने वाले कई राहगीरों से बदसलूकी भी करने का मामला सामने आया है। आरोपित महाकाल ग्रुप के सदस्य बताए जा रहे है। पीड़ितों ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो टोला बंगला निवासी कमलेश पासवान बुधवार की शाम गांव के दूसरे टोले श्रीदास के रहने वाले मित्र सुरेन के यहां मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब नौ बजे रामनगर चौराहे से पत्तल-गिलास लेने गया था। आरोप है कि वापस लौटते समय रामनगर अकटहवा के बीच शराब की दुकान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.