उज्जैन, अप्रैल 15 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित बाबा महाकालेश्वर के भस्म आरती को लेकर मंदिर समिति ने बड़ा बदलाव किया है। एक दिन पूर्व सामान्य श्रद्धालुओं को मिलने वाली 300 भस्मारती परमिशन को अब ऑनलाइन कर दिया गया है। अब श्रद्धालुओं को एक दिन पूर्व ऑनलाइन के माध्यम से भस्म आरती में शामिल होने की परमिशन लेनी होगी और इसके लिए 200 रुपए शुल्क चुकाना होंगे। पहले यह परमिशन निशुल्क बनाई जाती थी। इसके लिए श्रद्धालुओं को एक दिन पूर्व लाइन में लगकर फॉर्म भरना पड़ता था। इसके पहले मंदिर समिति ने संध्या आरती और शयन आरती भी ऑनलाइन 250 रुपए के शुल्क पर परमिशन के द्वारा ही प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू की थी। श्रद्धालुओं को बुकिंग के दौरान महाकाल मंदिर की वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ के माध्यम से 200 रुपए प्रति श्रद्धालु को ऑनलाइन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.