महाकाल के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत
उरई, अगस्त 9 -- एट। महाकाल के दर्शन कर कानपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की खड़ी कार में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा कानपुर-झांसी हाईवे स्थित कोटरा ओवरब्रिज के पास शनिवार रात हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान कानपुर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है और बाकी तीन लोग ठीक बताए गए है। कानपुर नगर के मूलगंज थाना क्षेत्र स्थित सर्राफा बाजार मंडी चौक निवासी शिवम वर्मा, अंकित वर्मा, निखार, शशांक और अंकित अपने चचेरे भाइयों व दोस्तों के साथ इनोवा कार से महाकाल दर्शन करने उज्जैन गए थे। शनिवार रात सभी लोग दर्शन कर वापस कानप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.