महाकाल के दरबार में हरि गिरि महाराज ने किया विशेष अनुष्ठान
हरिद्वार, सितम्बर 7 -- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री एवं श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शर्करा और शहद से पंचामृत अभिषेक कर आगामी महाकुंभ पर्वों के निर्विघ्न, शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन की कामना की। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया। इस दौरान संत-महात्मा और श्रद्धालु मौजूद रहे। 2027 में हरिद्वार और नासिक में तथा 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है। इसी को लेकर श्रीमहंत हरि गिरि महाराज देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और तीर्थस्थलों पर विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं। इससे पहले श्रावण मास में हरिद्वार में चातुर्मास प्रवास के दौरान भी उन्होंन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.