उज्जैन, फरवरी 22 -- मध्य प्रदेश के श्री महाकालेश्वर मंदिर में संध्या और शयन आरती के लिए 250 रुपये प्रति व्यक्ति ऑनलाइन पंजीयन शुल्क लागू किए जाने के फैसले के खिलाफ अब विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस की युवा विंग ने महाकालेश्वर मंदिर के नीलकंठ द्वार पर नारेबाजी कर वीआईपी व्यवस्था और आरती में लगाए गए शुल्क को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंदिर की पारंपरिक व्यवस्था को बदला जा रहा है और आम भक्तों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। यह भी पढ़ें- उज्जैन महाकाल आरती की अब सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग, 250 रुपये शुल्क तय; जान लें तरीका उज्जैन महाकाल मंदिर समिति द्वारा संध्या आरती और शयन आरती में दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य करते हुए 250-250 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.