बदायूं, मई 18 -- श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में 18 मई को बाबा महाकाल के भव्य श्रृंगार एवं शिव विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारी अनुभव वार्ष्णेय ने बताया कि शिव विवाह कार्यक्रम सायं चार बजे से प्रारंभ होगा। इसके बाद सायं छह बजे बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। रात्रि साढ़े आठ बजे आरती एवं नौ बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...