महाकाल एक्सप्रेस में बढ़ेंगे कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत
लखनऊ, मार्च 30 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 20413 महाकाल एक्सप्रेस (वाराणसी-इंदौर) में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक कुलदीप तिवारी ने बताया कि 31 मार्च और 07 अप्रैल को वाराणसी से चलने वाली इस ट्रेन में 3ई श्रेणी के 02 अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। इस पहल से यात्रियों को सीट उपलब्धता में आसानी होगी और सफर अधिक सुविधाजनक बनेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.