महाकाल एक्सप्रेस की छत पर चढ़ लेटा युवक, सवा घंटे खड़ी रही ट्रेन
कानपुर, मई 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एक मानसिक बीमार युवक गुरुवार को वाराणसी से इंदौर जा रही महाकाल एक्सप्रेस के इंजन से सटे तीसरे कूपे की छत पर कोच के सहारे चढ़ गया। इसके बाद आराम से लेट गया। गंगा ब्रिज पर आसपास खड़े लोगों की निगाह पड़ी तो हो-हल्ला मच गया। कंट्रोल के जरिये आरपीएफ को सूचना दी गई। आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन सप्लाई बंद कराई। इसके बाद दोनों तरफ फोर्स लगाकर युवक को नीचे उतारा गया। इस चक्कर में ट्रेन लगभग सवा घंटे देरी से कानपुर से रवाना हो सकी। रेलवे सुरक्षा बल को देर रात 10:00 बजे सूचना मिली की इंदौर जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस की छत पर एक युवक चढ़ गया है। इस वजह से कोई भी हादसा हो सकता है। इस पर एसएन पाटीदार मौके पर पहुंचे। कंट्रोल को सूचना देकर रात 10:30 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.