महाकालेश्वर मंदिर में आज से प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू
कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर। शहर के प्रतिष्ठित दिव्य स्थल काली मठिया, महाकालेश्वर मंदिर में 13, 14 और 15 अप्रैल को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रांगण में होने वाले इस त्रिदिवसीय अनुष्ठान में मां भगवती महारानी एवं श्री राधा-कृष्ण भगवान की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। यहीं बाबा महाकालेश्वर मंदिर का 27वां वार्षिकोत्सव भी इस वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में 'ज्ञान-यज्ञ' के रूप में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन 14 से 21 अप्रैल तक होगा। कथावाचक अभिषेक शुक्ल उपस्थित रहेंगे। उन्हें प्रधानमंत्री पुरस्कृत कर चुके हैं। यह जानकारी रविवार को मंदिर प्रबंधक आचार्या नरेन्द्र शास्त्री, विजय लक्ष्मी शर्मा, अजित श्रीवास्तव और दीपा निगम ने पत्रकारों से वार्ता में दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.