महाकालेश्वर धाम में राम चरितमानस कथा 25 से
मुरादाबाद, मई 21 -- पुरुषोत्त्म माह में नया मुरादाबाद स्थित श्री महाकालेश्वर धाम में 25 मई से श्री राम चरित मानस कथा होगी। यह जानकारी देते हुए लाला ओम प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट के महेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कथा 31 मई तक प्रतिदिन 3 से 6 बजे तक रहेगी। आरंभ में 25 मई को पाकबड़ा स्थित बड़े मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा की अमृत वर्षा करने साध्वी पुष्पा रामायणी आ रहीं हैं। अंतिम दिन 31 मई को हवन के साथ कथा विश्राम लेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.