पूर्णिया, अप्रैल 17 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ क्षेत्र के कठेली गांव स्थित 1008 महाकालेश्वर धाम में शिव मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। वर्ष 2018 में शुरू हुआ यह निर्माण अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। मंदिर बनकर तैयार होने के बाद यह क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल और आस्था का केंद्र बनने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार मंदिर का 81 फीट ऊंचा शिखर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं लगभग 4000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में मंदिर परिसर का निर्माण कराया जा रहा है। भव्य स्वरूप में तैयार हो रहा यह मंदिर आसपास के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर निर्माण की प्रेरणा गांव के एक बुजुर्ग को स्वप्न में शिव मंदिर निर्माण का संकेत मिलने के बाद मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक पहल करते हुए मंदिर निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.