महाआरती व भंडारे के साथ अखंड संकीर्तन संपन्न
गिरडीह, मई 11 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के गम्हारडीह गांव में सोमवार को प्रसादी वितरण व भंडारे के साथ 24 घंटे से अनवरत संचालित हो रहे हरे राम नाम अखंड संकीर्तन अनुष्ठान का समापन किया गया। इस संबंध में बताया गया कि चारों धाम व बारह ज्योतिर्लिंगों की पैदल यात्रा कर गांव वापस आने पर नंदकिशोर सिंह उर्फ नंद बाबा के सम्मान में स्थानीय लोगों के द्वारा चौबीस घंटे का अखण्ड संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सोमवार को कार्यक्रम स्थल के पास भजन संकीर्तन, महाआरती, भंडारा व प्रसादी वितरण को लेकर गांव का माहौल भक्तिमय हो गया था। मौके पर जिला परिषद सदस्य बिमल कुमार सिंह, टुनटुन राय, मदन मोहन सिंह, किशोर राय, अजय राय, गौरवानंज जी महाराज आदि लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जगन्नाथ के भंडारे में सम्मानित किए गए लोग यह भी पढ़ें- तीर्थ यात्रा से वापस आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.