आदित्यपुर, मार्च 28 -- चांडिल, संवाददाता। रामनवमी पर श्री श्री 108 खेलाई चंडी बजरंग अखाड़ा द्वारा चांडिल हनुमान मंदिर में महाआरती की गयी। इसमें सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ सामूहिक रूप से रामचरित मानस का पाठ किया। जय हनुमान ज्ञान गुण सागर..... से पूरा वातावरण गूंज उठा। महाआरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर महंत श्री इंद्रानंद सरस्वती, आनंद खेतान, मनोज सिंह, गणेश वर्मा, रुपेश दां, लालटू दास, पिंटू वर्मा, मनोज राय, संजय चौधरी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...