बागपत, अप्रैल 11 -- बागपत। जिला प्रशासन की ओर से यमुना पक्का घाट पर 19, 20 और 21 अप्रैल को तीन दिवसीय यमुना महाआरती महोत्सव होगा। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है। शनिवार को कार्यक्रम को देखते हुए नगर पालिका परिषद की ओर से यमुना घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यमुना पर फैली गंदगी को उठवाया गया है। ईओ केके भड़ाना ने बताया कि कार्यक्रम शानदार होगा, नगर पालिका की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। स्वच्छता अभियान चलाकर घाट की सफाई कराई गई। लोगों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक किया। कहा कि यमुना के आस-पास में गंदगी न फेंके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...