लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- गोला गोकर्णनाथ। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महाअष्टमी और नवमी तिथियों को लेकर श्रद्धालुओं में चल रहे संशय को विद्वानों ने स्पष्ट कर दिया है। पंचांग के अनुसार 25 मार्च को शाम 4 बजकर 30 मिनट से अष्टमी तिथि प्रारंभ हो रही है, जो आज 26 मार्च गुरुवार को दोपहर 2 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। इस कारण महाअष्टमी व्रत, पूजन-अर्चन एवं हवन आदि धार्मिक अनुष्ठान गुरुवार को किए जाएंगे। वहीं शास्त्रोक्त विधान के अनुसार कुमारिका पूजन, अर्चन एवं कुमारी भोजन कराने का शुभ कार्य बुधवार को ही संपन्न करना उचित माना गया है। इसके अलावा 27 मार्च, शुक्रवार को दोपहर 12. 02 मिनट तक नवमी तिथि रहेगी। इस दिन श्रीराम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। मध्यान्ह काल में कर्क लग्न में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया जाए...