गाजीपुर, मार्च 26 -- गाजीपुर। चैत्र नवरात्र के महाअष्टमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय रायगंज स्थित केशव कुटी भवन में मां दुर्गा के महागौरी रूप की आराधना के तहत 108 कन्याओं का विधिवत पूजन और भोग लगाया गया। पंडित विनोद तिवारी ने यज्ञपूजन कराया, बाद कन्याओं के पैर धोकर, महावर, कुमकुम और तिलक लगाकर उनका आरती पूजन किया गया। इस अवसर पर जिला प्रचारक प्रभात ने बताया कि चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा के नौ नवरूपों की आराधना की जाती है। कन्या पूजन में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन के स्वयंसेवकों ने सहयोग प्रदान किया। इस कार्यक्रम से मातृशक्ति का सम्मान करते हुए श्रद्धालुओं ने भक्तिपूर्ण माहौल का अनुभव किया। इस अवसर पर जिला संचालक जयप्रकाश, सह विभाग प्रचारक प्रेमप्रकाश, अभाविप के संगठन मंत्री विपुल, विभाग सम्पर्क प्रमुख अशोक, नगर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.