मिर्जापुर, मार्च 26 -- चुनार, मिर्जापुर । वासंतिक नवरात्र महा अष्टमी तिथि पर श्रद्धालुओं ने महागौरी स्वरूप के शीतला माता का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। शीतला माता का श्रृंगार श्वेत पुष्प, अड़हुल , गुलाब आदि फूलो से किया गया था l भक्तों ने मां को नारियल, केला , खीर आदि का भोग अर्पित किया गया।मां के दर्शन पूजन करने के लिए पूर्वांचल के वाराणसी,भदोही,जौनपुर, चंदौली,सोनभद्र,गाजीपुर, बलिया जनपद के अलावा बिहार,झारखण्ड,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि प्रदेशों से पहुंचे थे l श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मां दर्शन पूजन किया। मंदिर में मौजूद श्रीनाथ पुजारी,संदीप पुजारी,किशन पुजारी,विजय साहनी पुजारी, अनील पुजारी, सोनू श्रृंगारीया, राजेश पुजारी आदि ने गर्भगृह से लेकर मां के आंगन तक श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन कराया।बुधवार आधी रात से ही बड़ी संख्या में श्रद्ध...