गाजीपुर, मार्च 26 -- सैदपुर। चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी पर गुरुवार को नगर स्थित देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। आठवें दिन भक्तों ने नवदुर्गा के महागौरी स्वरूप की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के पहले दिन और अष्टमी का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने घर व मंदिरों में हवन-पूजन किया। जय माता दी के उद्घोष और घंटों-घड़ियाल की ध्वनि से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। कुछ भक्तों ने कन्याओं को भोज कराया। पुराने बस स्टैंड स्थित ऐतिहासिक माँ काली मंदिर, मदारीपुर की शीतला मंदिर, मरी माता मंदिर, ताल वाली काली माता, बूढ़ेनाथ दुर्गा-पार्वती मंदिर और सुभाष नगर की शीतला मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। हवन-पूजन से वातावरण सुगंधित रहा। ग्रामीण अंचल के देवी मंदिरों व घरों में भी लोग हवन-पूजन कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.