बहराइच, मार्च 26 -- बहराइच, संवाददाता। चैत्र नवरात्र का आध्यात्मिक अनुष्ठान अपने अंतिम चरण में है। गुरूवार को शक्ति स्वरूपा महागौरी की पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराई। अधिकांश मंदिरों में गुरूवार को सामूहिक कन्या भोज के आयोजन से स्थल जगमग रहे। नवमी पर मंदिरों में महाआरती विशेष आर्कषण होगा। मां के नौ दिवसीय पूजा अनुष्ठान को विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। महाअष्टमी को शहर के नानपारा हाईवे पर झिंगहा घाट मौनी बाबा आश्रम पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लीला कमेटी अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल के सानिध्य में पुरोहितों ने शतचंडी यज्ञ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कराया। कथा श्रवण को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस अवसर पर पंडित राधेश्याम त्रिपाठी, अंशुमान यज्ञसैनी , जय जय अग्रवाल, राहुल राय , कमल शेखर गुप्ता आदि मौजूद रहे। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.