भागलपुर, मार्च 27 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चैती वैष्णवी दुर्गा स्थान मोहनपुर नरगा में महाअष्टमी पर महाआरती का भव्य आयोजन पंडित अजीत झा द्वारा संपन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष पूरण साह, सचिव जवाहरलाल मंडल, कोषाध्यक्ष गंगा मंडल, संयोजक जगतराम साह कर्णपुरी द्वारा रंगमंच पंडाल पर दीप प्रज्ज्वलित कर तीन दिवसीय मेला का उद्घाटन किया गया। रात्रि में प्रवचन पंडाल में रामबालक बाबा एवं मंजू देवी का प्रवचन संपन्न हुआ। जहां काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित थे। तीन दिवसीय मेला में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा भजन, गायन एवं नाटकों का मंचन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.