महाअष्टमी पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया कन्या पूजन, नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का लिया आशीर्वाद
देहरादून, मार्च 26 -- देहरादून। चैत्र नवरात्रि के महाअष्टमी पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर परिवार सहित कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का सम्मानपूर्वक पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री ने कन्याओं के चरण पखारकर उन्हें चुनरी ओढ़ाई तथा विधिपूर्वक आरती उतारी श्रद्धा भाव से कन्याओं को भोजन भी कराया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं को दक्षिणा एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और सभी प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.