महाअभियान में धमदाहा के 302 किसानों का हुआ फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन
पूर्णिया, मई 20 -- धमदाहा, एक संवाददाता।फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन महाअभियान के तहत धमदाहा अंचल में बुधवार को 302 किसानों का निबंधन किया गया। अभियान के तहत अंचल की सभी 20 पंचायतों एवं दोनों नगर पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए। शिविर में पहुंचे किसानों के अलावा कर्मियों ने घर-घर जाकर भी फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन का कार्य किया। अभियान के दौरान अनुमंडल क्षेत्र के बड़हरा कोठी में 204, रूपौली में 206, भवानीपुर में 277 तथा धमदाहा में 302 किसानों का निबंधन किया गया। जानकारी के अनुसार धमदाहा अंचल के कुल 54 प्रतिशत किसानों का अब तक फार्मर आईडी निबंधन हो चुका है। महाअभियान से पहले यह आंकड़ा 50 प्रतिशत था जो 20 मई की शाम पांच बजे तक बढ़कर 54 प्रतिशत पहुंच गया। महाअभियान के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम, अंचल अधिकारी कुमार रविंद्र नाथ एवं प्रखंड कृषि समन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.