बहराइच, अप्रैल 29 -- महसी , संवाददाता । भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी अभियान के तहत महसी विधानसभा के महसी मण्डल में अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में भव्य 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' निकाली गई इस पदयात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लेकर अपनी शक्ति और एकजुटता का प्रदर्शन किया। पदयात्रा के दौरान महिलाएं 'महिलाओं के सम्मान में, भाजपा मैदान में' जैसे नारों के साथ आगे बढ़ीं। इस दौरान धर्मेंद्र शुक्ला ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश और देश की महिलाएं आज पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रही हैं। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने निकाली जनआक्रोश पद यात्रा कार्यक्रम के संयोजक प्रदुम्न मिश्र ने पदयात्रा ...