बहराइच, सितम्बर 6 -- महसी, संवाददाता। लगातार हो रही भीषण बारिश व बैराजों से निरंतर बढ़ते डिस्चार्ज के कारण घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। महसी में बाढ़ का संकट गहरा गया है। चार गांव बाढ़ के पानी से जलमग्न हैं। लगभग 100 घरों में पानी भर गया है। पीड़ित तख्तों पर खाना बनाने को मजबूर हैं। सड़कों पर पानी भर जाने से जान जोखिम में डालकर ग्रामीण आवागमन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- UP Floods: वाराणसी-प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर घटा, कानपुर में बाढ़ का प्रकोप जारीबाढ़ का संकट नेपाली पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के चलते तीनों बैराजों शारदा, गिरिजा व सरयू से पानी के डिस्चार्ज में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी होने से घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। महसी के पूरे प्रसाद सिंह का मजरा महंतपुरवा, जोधे पुरवा, टंच व पूरे सीताराम का कटैला पुरवा गांव सहित चार ग...