नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक तरफ जहां सुनीता पति पर उन्हें चीट करने जैसे गंभीर इल्जाम लगा रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ गोविंदा ने इन सभी आरोपों को खारिज किया। हालांकि, इन नोंकझोंक के बीच गोविंदा और सुनीता के मुंबई वाले घर की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। गोविंदा और सुनीता का मुंबई वाला घर किसी आलीशान सेलिब्रिटी हाउस से कम नहीं है।इतने करोड़ की कीमत का है घर खबरों की मानें तो गोविंदा और सुनीता का ये घर करीब 16 करोड़ रुपये का बताया जाता है। गोविंदा के घर का एक-एक कोना बेहद ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है।लकड़ी का बना है मेन डोर पिंकविला के अनुसार, सुनीता आहूजा के घर का मेन डोर लकड़ी के एक मुख्य दरवाजे से सजा है, जिस पर वर्टिकल स्लै...