महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज का 20वां महापरिनिर्वाण दिवस 4 जून को, विशेष संतमत सत्संग की तैयारी तेज
मुंगेर, जून 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। स्थानीय नयागांव स्थित संतमत सत्संग आश्रम में आगामी 4 जून को परम सतगुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के परम प्रिय उत्तराधिकारी शिष्य ब्रह्मलीन महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज का 20वां महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ मनाया जाएगा। आश्रम परिसर में एक दिवसीय विशेष संतमत सत्संग, प्रवचन, भजन, पुष्पांजलि एवं सामूहिक भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजित विशेष सत्संग में संतमत के वरिष्ठ महात्मा स्वामी नरेंद्र बाबा सहित कई वरिष्ठ साधु-संत एवं विद्वान अपने आध्यात्मिक विचार व्यक्त करेंगे। वहीं जमालपुर, मुंगेर तथा आसपास के क्षेत्रों से हजारों सत्संगियों के भाग लेने की संभावना है। श्रद्धालुओं के ठहरने एवं सामूहिक भंडारा की निशुल्क व्यवस्था नयागांव संतमत सत्संग आश्रम में की गई है। इधर, कार्यक्रम की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.